Tuesday, 22 February 2022

वैदिक ज्ञान

ऋग्वेद के विषय में अनेक भ्रांतियां सभी के मन में है

ऋग्वेद मानव जाति का प्राचीनतम ग्रन्थ है. इस विषय में तो कोई विवाद नहीं है. इसकी रचना का समय  निश्चित रूप से नहीं बताया जा सकता क्योंकि इसकी ऋचाएं अलग अलग काल मे कही गई.
ऋग्वेद मे दस मन्डल 1028 ऋचाएं और 10600 सूक्त है
दस मन्डल अलग अलग काल खंड के हैं. 1,3 ,5,6 पूर्व काल के हैं और 8,  10  बाद के. अन्य मध्य काल के हैं.
ऋचाओं का स्वरूप  उसके दृष्टा ऋषि, देवता तथा छन्द के अनुसार है. पूर्व काल की ऋचाएं बहुत गूढ़ एवं रहस्यमयी लगती हैं ,या फिर अगर आपकी दृष्टि यौगिक नहीं है तो वे प्राकृतिक शक्तियों से भयभीत आदि मनुष्य जिसका ज्ञान अति सीमित था, उसके द्वारा उन शक्तियों की उपासना के मन्त्र लगते हैं. बाद की ऋचाएं जैसे कि दसवें मन्डल के सूक्त अधिक स्पष्टता से आध्यात्मिक ज्ञान की अभिव्यक्ति करते हैं जैसे कि नासदीय सूक्त , देवी सूक्त , पुरूष सूक्त इत्यादि.
पूर्व काल के सूक्त यदि योग साधना और ध्यान की अवस्था मे कहे या सुने जाए तो उनके आध्यात्मिक अर्थ स्पष्ट हो सकते हैं.
अब चूंकि आधुनिक काल है और मनुष्य को यह सब बकवास लगता है. उसको लगता है कि ज्ञान केवल भूतकाल से भविष्य की ओर उत्तरोत्तर बढता ही रहता है
इसलिए यह पचा पाना कि पूर्व काल में मनुष्य का ज्ञान अधिक हो सकता है , मुश्किल होता है.
हमारे शास्त्रों के अनुसार ज्ञान के दो स्तर होते हैं, परा ज्ञान और अपरा ज्ञान. अपरा ज्ञान वह है जो सांसारिक वस्तुओं के विषय मे होता है जैसे वास्तु शास्त्र, भौतिकी, भूगोल, अथवा शरीर विज्ञान और इसके अतिरिक्त तकनीकी ज्ञान. इसमें कोई संदेह नही है कि इन सभी विषयों पर मनुष्य का ज्ञान उत्तरोत्तर बढा है और अभी और बढेगा. मनुष्य चांद पर पहुंच चुका है और शीघ्र ही मंगल पर या उससे और भी आगे पहुंच जाएगा. इसी कारण से उसके अंदर यह अहंकार आता जा रहा है कि वह कुछ भी कर सकता है . संपूर्ण प्रकृति को अपने अधीन कर सकता है.
किंतु कुछ विचारशील मनुष्य अभी भी यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि मनुष्य मे चैतन्यता कैसे आती है.
What is known as the 'hard problem of consciousness'.in modern languages. They are struggling so much that they haven't even been able to define what exactly us consciousness.
यह वो ज्ञान है जिसको हमारे शास्त्रों मे परा ज्ञान कहा गया है. इसी को तत्व ज्ञान अथवा आत्मज्ञान भी कहा जाता है. हमारे ऋषियों ने लंबे समय तक इसपर चिंतन किया है और अनेक ग्रंथों की रचना की है जैसे उपनिषद, विवेक चूणामणि, पंचादशी इत्यादि. वेद इस ज्ञान की मौलिक अभिव्यक्ति है. इसकी ऋचाएं आत्मज्ञान की अवस्था की साक्षात अभिव्यक्ति है जब ऋषियों ने इस साक्षात्कार को शब्दों में बांधकर प्रस्तुत किया. इसलिए वैदिक ऋचाएं मन्त्र स्वरूप हैं

वेदों को समझने के लिए 6 वेदांग (शिक्षा,कल्प, छन्द, व्याकरण, निरुक्त, तथा ज्योतिष) तथा 6उपांग (न्याय, वैशेषिक, सांख्य, योग, पूर्व मीमांसा एवं उत्तर मीमांसा अथवा अद्वैत वाद) इनका ज्ञान होना आवश्यक या साधारण रूप मे उपयोगी होता है.
अब आजकल के समय मे किसी को यह कहा जाए कि आप यह सब पढिए और उसके पश्चात वेद पढिए तो आपको रूढिवादी और पता नहीं क्या क्या कहा जाएगा.
वेद आत्म ज्ञान अथवा आत्म साक्षात्कार का विज्ञान हैं
वेद की ऋचाएं मन्त्र स्वरूप हैं. ध्यान अवस्था में उनके शुद्ध उच्चारण मात्र से आत्म साक्षात्कार का लाभ मिलता है.
अगर मनुष्य अपने अहंकार का त्याग करे तो उसकी समझ मे आता है कि इस ज्ञान मे समय के साथ कोई वृद्धि नही हुई है  उलटा क्षय हुआ है. ऋषियों ने आत्मस्वरूप का साक्षात दर्शन किया और आधुनिक मनुष्य और उसका विज्ञान , जिसपर वह इतराता घूमता है, आत्मस्वरूप है क्या इसी को परिभाषित नहीं कर पाता.


No comments:

Post a Comment